फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A pregnant woman's death sparks protest at Tilhar CHC.

Shahjahanpur News: गर्भवती महिला की मौत पर तिलहर सीएचसी में हंगामा

Sun, 04 Jan 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A pregnant woman's death sparks protest at Tilhar CHC.
शहनाज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोरियान निवासी अब्दुल हमीद की 37 वर्षीय गर्भवती पत्नी शहनाज की शनिवार देर रात तिलहर सीएचसी में मौत हो गई। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद दम तोड़ दिया। नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात को शहनाज को प्रसव पीड़ा होने पर देवर नदीम अंसारी कटरा के अस्पताल लेकर गए थे। वहां से उन्हें तिलहर सीएचसी रेफर कर दिया गया। मृतका के ससुर अब्दुल गनी का आरोप है कि अस्पताल ने स्टाफ ने लापरवाही की। इंजेक्शन लगाने के बाद बहू की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहनाज की मौत से परिवार में गम
कारचोबी का काम करने वाले अब्दुल हमीद की पत्नी शहनाज का यह छठा बच्चा था। उनकी मौत से बेटे मोहम्मद हस्सान, बेटी सना, असना, समायरा, जोया बिलख पड़ीं। उनके घर पर तमाम लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

--
मरीज कटरा से रेफर किया गया था। सीएचसी पर आने से पहले ही उसकी हालत काफी गंभीर थी। अस्पताल के अंदर लाते ही उसकी मौत हो गई। लापरवाही बरतने का आरोप निराधार है।
- डॉ.ओमेंद्र राठौर, सीएचसी प्रभारी तिलहर

शहनाज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

शहनाज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed