{"_id":"573738274f1c1bb36b91a481","slug":"a-person-died-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबकर युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबकर युवक की मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 14 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबता व्यक्ति
- फोटो : फाइल फोटो
क्षेत्र के गांव बाबूपुर मरक्का का 19 वर्षीय सत्यपाल सिंधौली क्षेत्र के माहसिर गांव में शनिवार की दोपहर कोरोकुइयां नहर में नहातेे समय डूब गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सत्यपाल को नहर में तलाश किया। कुछ देर बाद सत्यपाल नहर में मिल गया, उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। परिवार वाले बगैर पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ घर ले गए।
सत्यपाल पुत्र रामौतार और गांव का शिवराम एक कीटनाशक दवा बेचने वाली कंपनी में काम करते थे। दोनों क्षेत्र के गांवों किसानों को दवाई बेचने गए थे। ज्यादा गर्मी होने की वजह से दोनों माहसिर गांव के पास नहर में नहाने लगे। नहाते समय सत्यपाल अचानक डूबने लगा। यह देखकर शिवराज ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने नहर में डूब रहे सत्यपाल को निकाला। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की मौत धनदेवी इकलौते बेटे की मौत से बदहवास हो गईं हैं। बहन छाया का रो-रोककर बुरा हाल है।