फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A newborn baby girl was buried in the mud on the river bank, but nature saved her

Shahjahanpur News: नवजात बच्ची को नदी किनारे मिट्टी में दबाया, कुदरत ने बचाया

Mon, 15 Sep 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A newborn baby girl was buried in the mud on the river bank, but nature saved her
जैतीपुर में नवजात बच्ची को देखने के लिए खड़े लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। करीब 20 दिन की नवजात बच्ची को कोई व्यक्ति गांव गौहावर मार्ग के रास्ते में बहगुल नदी के पुल के किनारे एक फुट गहरे गड्ढे में दबा गया। निर्दयता की शिकार हुई इस बच्ची का जीवन कुदरत ने बचा तो लिया, मगर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मिट्टी से बाहर छूटे बच्ची के हाथ को चींटियों और कीड़ों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके नजदीक पहुंचे एक बालक को जब खून से लथपथ हाथ दिखाई दिया तो उसने लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद बुलाई गई पुलिस जैतीपुर सीएचसी ले गई। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में उसका जीवन बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


डबलू नाम का यह बालक बकरी चराने नदी किनारे गया था। उसके बुलाने पर पहले मां नीरज और फिर आसपास जानवर चराते गांव के दूसरे लोग उसके पास पहुंचे। डर के कारण उसे मिट्टी से बाहर निकालने से पहले जैतीपुर थाना पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मिट्टी हटाई तो पता चला कि यह बच्ची है और नवजात है। पुलिस ने बच्ची को डबलू की मां की गोद में दिया तो उन्होंने मासूम के शरीर को जकड़ी दलदली मिट्टी को साफ किया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

ऐसे बची जान
बच्ची का जीवन उसके ऊपर डाली गई मिट्टी के बीच बने एक छोटे से छेद से बच सका। जिस तरह से उसे एक फुट गड्ढे में दबाया गया था, उससे यह तो नहीं लगता कि जान बूझकर यह छेद छोड़ा गया होगा।

--
कहीं विकृति ने तो नहीं बनाया दुश्मन

बच्ची के हाथ-पैर की उंगलियां आपस में मिली हुई हैं। पुलिस का मानना है कि यही विकृति उसकी जान की दुश्मन बनी। उसके माथे पर तिलक भी मिला है। इससे यह माना जा रहा है कि छठी कार्यक्रम के वक्त उसे यह टीका लगाया गया होगा। इससे यह भी साफ है कि बच्ची किसी घर में कुछ दिन में रही है। वहीं, तंत्र-मंत्र के पहलू पर भी पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।
--

मासूम की उम्र 20 दिन से कुछ दिन अधिक लग रही है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे ऑक्सीजन दी जा रही है। बचाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज

--
बच्ची के बारे में जानकारी की जा रही है। क्षेत्र के अस्पतालों में दिखवा रहे हैं कि कहां-कहां 20-25 दिन के अंदर बच्चियों का जन्म हुआ है। आसपास लगे सीसी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। - ज्योति यादव, सीओ तिलहर
--
बच्ची के हाथ से रिस रहा था खून, मुंह और कान में भर गई थी मिट्टी
जैतीपुर। मासूम को करीब एक फुट का गड्ढा खोदकर दबाया गया था। शुक्र यह रहा कि समय रहते उसे निकाल लिया गया। मासूम के हाथ से खून रिस रहा था तो कान और मुंह में मिट्टी भर गई थी। काफी कम वजन की इस बच्ची को बचाने का हर प्रयास किया जा रहा है।
रविवार को रोने की आवाज सुनकर बालक डबलू नजदीक गया तो उसने खून से सना हाथ दिखा। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद ही बच्ची को बाहर निकाला गया। बच्ची के हाथ में चींटियों के काटने के कारण खून निकलने का अनुमान है। वहीं डॉक्टर कौवे के चोंच मारने की भी बात कह रहे हैं।
लोगों की सूचना पर थाने से आए उप निरीक्षक इतेश तोमर ने मिट्टी में दबी बच्ची को बाहर निकाला। सभी ने ईश्वर का धन्यवाद दिया कि उसकी सांसें चल रही थीं। जैतीपुर सीएचसी ले जाई गई बच्ची को वहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर सुबह दरोगा को भेजा था। बच्ची की हाथ-पैर की उंगलियां आपस में मिली हुईं थीं। जहां पर बच्ची मिली है, उस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
--
पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं



19 मई 2025 : दादी और नानी ने मिलकर तीन दिन की नवजात बच्ची को निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के पास गडढे में जिंदा दफन कर दिया था। कर्मचारी की नजर पड़ने से बच्ची को समय रहते बचा लिया गया। बच्ची की मां को दूसरी बेटी होने और होंठ कटे होने को लेकर ताने दिए जा रहे थे।




20 जनवरी 2019 : जलालाबाद के पुरैना गांव में बीस दिन की बच्ची को तालाब किनारे जिंदा दफना दिया गया। तालाब के पास से गुजरने वाले ने रोने की आवाज सुन उसकी जान बचाई थी। बच्ची को तांत्रिक के कहने पर दफनाया गया था। पुलिस ने परिजनों को पकड़ लिया था।

जैतीपुर में नवजात बच्ची को देखने के लिए खड़े लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब

जैतीपुर में नवजात बच्ची को देखने के लिए खड़े लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब

जैतीपुर में नवजात बच्ची को देखने के लिए खड़े लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब

जैतीपुर में नवजात बच्ची को देखने के लिए खड़े लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed