{"_id":"65aae7ad9787a786eb02b9fa","slug":"a-new-energy-is-being-spread-among-the-farmers-of-the-country-dr-harish-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-11938-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के किसानों में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा : डॉ. हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के किसानों में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा : डॉ. हरीश
Sat, 20 Jan 2024 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
खुदागंज में चार दिवसीय महोत्सव का फीता काटकर उद्घाटन करते आरएसएस से ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचा
शाहजहांपुर। अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा में चार दिवसीय महोत्सव की शुक्रवार से शुरुआत हो गई। मुख्य वक्ता आरएसएस से ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि भारत के किसानों में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।
कहा कि देश का युवा खेती-किसानी से जुड़कर नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जल्द ही भारत कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के गांव में प्रतिवर्ष उनकी जयंती पर कार्यक्रम होता रहा है, लेकिन इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मेले का आयोजन कर एक अच्छी पहल की है। कार्यक्रम को वन्य जीव मंत्री अरुण कुमार, बरेली की जिपं अध्यक्ष रश्मि पटेल ने भी संबोधित किया। विभाग प्रचारक धर्मेंद्र सिंह धवल ने कहा कि 22 जनवरी तक चलने वाले मेले में युवा रोजगार सम्मेलन, महिला रोजगार स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन होगा। सीडीओ एसबी सिंह ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने गन्ने के उन्नत बीज और ट्रेंच विधि से सह फसली की भी जानकारी दी। गुरुकुल के आचार्यों ने हवन पूजन किया। ठाकुर रोशन सिंह संगठक राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर उद्योगपति प्रमोद अग्रवाल, जिला कार्यवाह रोहित सिंह, सत्यपाल, अनुज, पार्थ, गजेंद्र सिंह, विमलेश कुमार, धर्मजीत, अशोक सिंह, प्राचार्य अनुज कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।