{"_id":"67153e11cf799dfd6c0404c9","slug":"a-named-report-was-filed-on-the-courts-order-in-the-case-of-the-death-of-a-law-student-shahjahanpur-news-c-121-1-pbt1005-124326-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विधि छात्र की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विधि छात्र की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। विधि छात्र की मौत के मामले की बरखेड़ा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव लखा खास निवासी मैकेलाल ने बताया कि उनका पुत्र विजय कुमार (27) वर्ष एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। 17 मई को घर से घूमने की बात कहकर निकला था। 18 को दिन में 11 बजे उसका शव गांव सहपुरा को जाने वाले चकरोड पर एक खेत के पास मिला।
उसके हाथ के पास उसका मोबाइल पड़ा था। मोबाइल पर एक गांव निवासी महिला की पुत्री से उसकी बातचीत हुआ करती थी। आरोप है कि घटना वाले दिन उस महिला ने ही पुत्र को विषाक्त पदार्थ देकर मार दिया। इसके बाद शव को यहां पर फेंक दिया।
परिजनों ने मामले की तहरीर थाने में दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।