फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A Nagar Kirtan procession dedicated to the martyrdom of the four Sahibzadas was taken out from Gangsara.

Shahjahanpur News: गंगसरा से निकाली गई चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा

Fri, 26 Dec 2025 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A Nagar Kirtan procession dedicated to the martyrdom of the four Sahibzadas was taken out from Gangsara.
पुवायां में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पथ संचलन में शामिल संघ के स्वयंसेवक। संवाद
पुवायां। गांव गंगसरा के गुरुद्वारे से बृहस्पतिवार को गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर कीर्तन यात्रा में शामिल संगत का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गंगसरा गुरुद्वारे से शुरू हुई कीर्तन यात्रा, नत्थापुर चौराहे से होकर सिरयाली, कुंडा, गुटैया, तिंदुआ, शिवपुरी से होती हुई वापस गंगसरा पहुंची। चंदी कॉन्वेंट स्कूल, सुमित्रा पंप सहित कई स्थानों पर संगत के लिए लंगर लगाए गए। कीर्तन यात्रा में सबसे आगे संगत सफाई करते हुए चल रही थी। उसके पीछे पानी का छिड़काव किया जा रहा था। पंज प्यारे और उनके पीछे एक वाहन में गुरु का दीवान सजाया गया था। संगत ने गुरु के दीवान के समक्ष मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

कीर्तन यात्रा में तमाम वाहन शामिल थे, जिन पर बैठकर महिलाएं कीर्तन कर रहीं थीं। इस दौरान लोगों को गुरु गोविंद सिंह और उनके परिवार की शहादत के बारे में भी बताया गया। चार साहिबजादों की शहादत को देश और धर्म के लिए महान बलिदान बताते हुए गुरु के बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई। कीर्तन यात्रा में क्षेत्र की संगत का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो- 12
वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
पुवायां। वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को पुवायां कस्बे में बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि बलदेव सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता की वंदना के साथ किया। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस हमें कम उम्र में भी अद्वितीय साहस, दृढ़ संकल्प और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की प्रेरणा देता है। इसके बाद बच्चों ने पथ संचलन कार्यक्रम में भाग लिया। बाल रूप में पंज प्यारों के साथ बाल स्वयंसेवकों ने नगर में भ्रमण किया।

जिला संघ चालक गोपीनाथ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नैतिक मूल्यों, देशप्रेम एवं कर्तव्यबोध को विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजन में गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी, कमलेश, संतोष, राजीव शर्मा, अंकुर, विश्वजीत सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। संवाद

पुवायां में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पथ संचलन में शामिल संघ के स्वयंसेवक। संवाद

पुवायां में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पथ संचलन में शामिल संघ के स्वयंसेवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed