फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A museum will be built in the old municipal building at a cost of five crore rupees.

Shahjahanpur News: पांच करोड़ करोड़ की लागत से नगर निगम के पुराने भवन में बनेगा संग्रहालय

Tue, 20 Jan 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A museum will be built in the old municipal building at a cost of five crore rupees.
नगर निगम कार्यालय का भवन। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम का कार्यालय जल्द ही न्यू ककरा सिटी स्थित नए भवन में स्थानांतरित हो रहा है। नगर निगम के पुराने भवन को संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव बन चुका है। इसका डीपीआर तैयार हो रहा है। पांच करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। इसमें जनपद के क्रांतिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों से जुड़ी यादों को संजोया जाएगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर नगर पालिका का गठन 1916 में हुआ था। इसी वर्ष नगर पालिका का पहला चुनाव हुआ था। नगर निगम का भवन 100 वर्ष से अधिक पुराना है। इसको देखते हुए हुए भवन को एक धरोहर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। नगर निगम के आगे के हिस्से में संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें क्रांतिकारियों के अलावा नगर पालिका से जुड़े सभी चेयरमैन के चित्र के साथ विवरण दिया जाएगा। जनपद के विकास में योगदान करने वाले लोगों को भी संग्रहालय में स्थान दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इसको अगले डेढ़ वर्ष तक तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भवन को दो हिस्सों में किया जाएगा विभाजित
भवन के अगले हिस्से में संग्रहालय बनाया जाएगा। पिछले हिस्से में नगर निगम का जोनल कार्यालय बनाया जाएगा। इन दोनों के बीच से सड़क निकाली जाएगी जो कि शहीद उद्यान रोड को कवि तिराहा से जोड़ेगी। इसको ग्रीन रोड के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके बनने से कवि तिराहा चौराहा के रूप में विकसित हो जाएगा और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। लोगों को नगर निगम भवन का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कवि तिराहा से शहीद उद्यान रोड पर लोग पहुंच सकेंगे।

--
नगर निगम के भवन में धरोहर के रूप में संग्रहालय के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इसमें जनपद के क्रांतिकारियों और नगर के विकास में भूमिका अदा करने वाले लोगों को यादों को संग्रहित किया जाएगा।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed