फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A motorcycle collided with a parked tractor-trolley in dense fog, killing the young man.

Shahjahanpur News: घने कोहरे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 17 Dec 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A motorcycle collided with a parked tractor-trolley in dense fog, killing the young man.
घने कोहरे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई बाइक, युवक की मौत
निगोही। कोहरे के कारण हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। निगोही थाना क्षेत्र के गांव लधोला में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकराने से इतवारी सिंह (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

लधोला गांव के रहने वाले इतवारी सिंह मंगलवार रात करीब नौ बजे चेना रूरिया गांव से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव से पहले ही सड़क के किनारे खड़ी खाली ट्रॉली घने कोहरे के कारण दिखाई नहीं देने के कारण उनकी बाइक उससे टकरा गई। हादसे में इतवारी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निगोही ले गए। यहां डॉ. नितिन चौधरी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। वह हेलमेट नहीं पहने हुए थे। उसकी मौत से मां सदावती और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार की टक्कर से बाइक चालक घायल
निगोही। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी दिनेश ने बताया कि वह मंगलवार रात लिपुलेख-भिंड मार्ग पर गिरगिचा नहर पुलिया के पास सड़क के नीचे बाइक पर बैठा हुआ था। तभी शाहजहांपुर की ओर से एक तेज रफ्तार कार से बाइक को टक्कर लग गई। बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ उसको भी चोटें आईं। उसने बाइक से पीछा कर कार को पकड़ लिया। उसे निगोही पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। संवाद

--
बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक घायल
तिलहर। बंथरा स्थित एक फैक्टरी से लौटते समय बाइक फिसलने से मोहल्ला बहादुरगंज के निवासी संजू घायल हो गए। शाम करीब 07:30 बजे कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई थी। सीएचसी में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed