फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A monkey jumped on the wire again in the town hall, electricity went off in 3000 houses

Shahjahanpur News: टाउनहाॅल में फिर तार पर कूदा बंदर, 3000 घरों में गुल हो गई बिजली

Fri, 09 May 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 09 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A monkey jumped on the wire again in the town hall, electricity went off in 3000 houses
शाहजहांपुर। गोविंदगंज में टाउनहॉल फीडर पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बंदर कूदने से तार टूट गए। इससे डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली जाने से 3000 घरों के लोग परेशान रहे। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में बृहस्पतिवार तड़के फाॅल्ट आने से बिजली गुल हो गई। एक घंटे बाद रोजा से लाइन जोड़कर 9000 उपभोक्ताओं को राहत दी गई।
विज्ञापन

तड़के चार बजे जिगनेरा से आने वाली लाइन में फाॅल्ट आने से अब्दुल्लागंज उपकेंद्र ठप हो गया। काफी प्रयास करने के बाद भी लाइन ठीक नहीं हुई। इससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। बिजली जाने से एसी, पंखे, कूलर आदि बंद हो गए और लोगों की नींद उड़ गई। सूचना पर बहादुरगंज उपकेंद्र के जेई आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। उनके पास अब्दुल्लागंज उपकेंद्र का भी अतिरिक्त चार्ज है। लाइन नहीं चलने पर रोजा आने वाली 33 केवी लाइन से जोड़कर आपूर्ति को बहाल करा दिया गया। वहीं, दूसरी ओर शाम तक फाॅल्ट नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

गाेविंदगंज उपकेंद्र पर टाउनहॉल फीडर की लाइन पर बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास 11 केवी की लाइन पर शाम करीब पांच बजे बंदर कूदा तो तार टूटकर गिर गया। इससे फीडर ट्रिप होने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। जेई कफील अहमद के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

खंभा लगाने से रोका, नहीं बदल सकी लाइन
-बहादुरगंज उपकेंद्र के मोहल्ला रंगीन चौपाल में आलम की ठेकी के पास चार सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर के पास जर्जर लाइन को बदलने का कार्य करने कर्मचारी पहुंचे तो उपभोक्ता ने खंभा लगाने से रोक दिया। कहा कि भूमि को लेकर उनका विवाद चल रहा है। खंभे नहीं लगने से कर्मियों को लौटना पड़ा। दूसरी ओर सिटी पार्क उपकेंद्र पर सिटी पीटी यूनिट व कंट्रोल पैनल की वायरिंग के कार्य के लिए भी शटडाउन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed