फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A message given in the name of mother by planting a tree

Shahjahanpur News: पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम का दिया संदेश

Thu, 03 Jul 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A message given in the name of mother by planting a tree
तिलहर के ग्राम खण्डसार सम्पर्क मार्ग पर पौधारोपण करते मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दीपक यादव व मौजू
शाहजहांपुर। वन महोत्सव के तहत उद्यान विभाग, नगर निगम व सहयोग संस्था की ओर से बुधवार को महानगर क्षेत्र के अजीजगंज वार्ड नंबर छह में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अशोक, चांदनी आदि प्रजाति के पौधों को रोपित किया गया।
विज्ञापन

पार्षद मनीष गुप्ता ने अपनी माता से एक पौधा रोपित कराकर एक पेड़ मां के नाम का संदेश दिया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सहयोग संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, अनिल गुप्ता, शाहनवाज खान, तराना जमाल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

खंडसार मार्ग पर वन विभाग ने कराया पौधरोपण

तिलहर। प्रभागीय वनाधिकारी विनोद कुमार के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को खंडसार गांव के संपर्क मार्ग पर पौधरोपण कराया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दीपक यादव ने पौधरोपण का शुभारंभ किया। अशोक, पीपल, कदम्ब, जामुन, बहेड़ा आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधरोपण में क्षेत्रीय वनाधिकारी अनिल कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. सुशील कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद, जिला परियोजना अधिकारी डाॅ. विनय सक्सेना, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अजय सिंह राणा व अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

तिलहर के ग्राम खण्डसार सम्पर्क मार्ग पर पौधारोपण करते मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दीपक यादव व मौजू

तिलहर के ग्राम खण्डसार सम्पर्क मार्ग पर पौधारोपण करते मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दीपक यादव व मौजू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed