फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A medical team arrived in Unkalan, examined the children, and administered medicines.

Shahjahanpur News: ऊनकलां पहुंची मेडिकल टीम ने बच्चों की जांच कर दी दवाएं

Mon, 30 Mar 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A medical team arrived in Unkalan, examined the children, and administered medicines.
निगोही के ग्राम ऊनकलां में लोगों की जांच करती डाॅक्टरों की टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
निगोही। ऊनकलां गांव में तेज बुखार और खसरा जैसे लक्षणों से शनिवार को कृष्ण पाल के छह वर्षीय पुत्र सुरजीत की मौत की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। डॉक्टरों ने कृष्ण पाल के घर जाकर घटना का ब्योरा लिया और परिवार के अन्य बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी के अलावा डॉ. गिरीश, लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार और फार्मासिस्ट मौजूद रहे। इस दौरान टीम ने गांव में भ्रमण कर बच्चों के अलावा तमाम बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें भी दवाइयां दीं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि गांव में करीब 30 लोगों के खून के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई गई, लेकिन किसी में मलेरिया के कोई लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed