फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A massive surge of devotion at Shiva temples on Shiv-Teras; temples echoed with chants of 'Har-Har Mahadev'.

Shahjahanpur News: शिवतेरस पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Thu, 27 Aug 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotion at Shiva temples on Shiv-Teras; temples echoed with chants of 'Har-Har Mahadev'.
ओसीएफ रामलीला मंच पर रुद्रा​भिषेक करते कलाकार। स्रोत: स्वयं
मिर्जापुर। श्रावण मास में बुधवार को शिवतेरस के पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शिवतेरस को लेकर मंगलवार रात से ही कांवड़ लेकर शिवभक्तों के जत्थे कस्बे के प्राचीन भुर्जिया स्थित शिव मंदिर और कलान के पटना देवकली शिव मंदिर के लिए रवाना होने लगे। डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं के जत्थे आकर्षण का केंद्र रहे। कांवर यात्रा में भगवान शिव-पार्वती और श्रीराधा-कृष्ण समेत विभिन्न झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

पुलिस ने श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर शांतिपूर्वक जलाभिषेक कराया। मंदिरों के आसपास मेले का भी आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री के साथ ही विभिन्न सामान की जमकर खरीदारी की। बच्चों ने चाट-पकौड़ी का आनंद लेने के साथ झूलों का भी लुत्फ उठाया। देर शाम तक मंदिरों और मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। संवाद
विज्ञापन

--
रामलीला मंच पर विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक



शाहजहांपुर। फैक्टरी स्टेट रामलीला एवं प्रदर्शनी समिति की ओर से बुधवार को रामलीला मंच पर भगवान शिव की आराधना के लिए विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया गया। कलाकारों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल व दूध से अभिषेक कर सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोपहर चार बजे पूजन-अर्चन शुरू हुआ। इसके बाद साढ़े चार बजे से रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ, जो करीब दो घंटे तक चला। शाम साढ़े छह बजे रुद्राभिषेक का समापन हुआ और पौने सात बजे भगवान शिव की आरती की गई। आचार्य प्रमोद शुक्ला ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।



आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंचन समिति के सचिव देवेश दीक्षित ने आभार जताया। समिति महासचिव ऋषि बाबू, निर्देशक अंकित सक्सेना, सह निर्देशक सुहेल मोहम्मद, प्रभारी महेंद्र दीक्षित, केंद्रीय समिति के राममोहन अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना व अखिलेश सक्सेना आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
कोंचेश्वर महादेव स्थान पर महामंत्र के जाप में शामिल हुए श्रद्धालु



कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर महादेव स्थान पर श्रावण मास में अनवरत चले रहे महामंत्र हरे राम हरे कृष्ण का जाप बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान गांव सहित आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु भी शामिल रहे। पुजारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा पर जाप का विश्राम होने पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
--
शिव मंदिर परिसर में श्री रामचरितमानस का शुरू हुआ अखंड पाठ

कांट। ब्लॉक परिसर में बने शिव मंदिर परिसर में बुधवार से श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ आरंभ हो गया। पंडित हरिकृष्ण बाजपेयी ने गौरी-गणेश और नवग्रह पूजन के साथ व्यास गद्दी पर श्रीराम दरबार का पूजन कराया। आयोजक ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला ने बालकांड की पहली चौपाई पढ़कर पाठ का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को हवन और भंडारा होगा। अखंड पाठ में सुनील वाजपेयी, कमल मिश्रा, ओमप्रकाश शुक्ला, योगेश्वर शुक्ला, गीता शुक्ला आदि का सहयोग रहा। संवाद

--
भंडारे के साथ शिव महापुराण कथा का विश्राम

शाहजहांपुर। जीआईसी मैदान पर आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा और रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। काशी के आचार्य विवेकानंद शास्त्री ने हवन यज्ञ के साथ कथा काे विश्राम दिया। आयोजकों ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जेपी तिवारी, हरिशरण वाजपेयी, सीमा वाजपेयी, अशोक गुप्ता, मुनेश्वर सिंह, दीपक शर्मा, विश्वमोहन वाजपेयी, नीरज वाजपेयी, विष्णु मिश्रा आदि का सहयोग रहा। संवाद

ओसीएफ रामलीला मंच पर रुद्राभिषेक करते कलाकार। स्रोत: स्वयं

ओसीएफ रामलीला मंच पर रुद्राभिषेक करते कलाकार। स्रोत: स्वयं

ओसीएफ रामलीला मंच पर रुद्राभिषेक करते कलाकार। स्रोत: स्वयं

ओसीएफ रामलीला मंच पर रुद्राभिषेक करते कलाकार। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed