फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A mason and his mother were beaten; two accused arrested.

Shahjahanpur News: राजमिस्त्री और मां को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A mason and his mother were beaten; two accused arrested.
शाहजहांपुर। मौजमपुर गांव में रविवार की रात दावत खाकर लौट रहे राजमिस्त्री नीरज पर कुछ लोगों ने रंजिशन लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने नीरज को बचाने पहुंचीं उनकी मां गुड्डी देवी और पड़ोस में रह रहे युवक अमन को भी पीटा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मौजमपुर निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दावत खाकर लौट रहे उनके पुत्र को गांव के ही सात-आठ लोगों ने रोक लिया और लाठी-डंडों से पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर वह बेटे को बचाने गईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

वीडियो का संज्ञान लेकर अजीजगंज पुलिस चौकी के प्रभारी गोविंद सिंह मौजमपुर पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी सिंह ने बताया कि मामले में मौजमपुर के बृजभान और ललित को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उन्हाेंने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed