फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A masked husband slits his wife's throat and then pours acid mixed with gulal on her lover.

Shahjahanpur News: मुखौटा लगाकर आए पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, प्रेमी पर गुलाल के साथ डाला तेजाब

Thu, 05 Mar 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
A masked husband slits his wife's throat and then pours acid mixed with gulal on her lover.
आरती का आरोपी पति मनमोहन पांडेय। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला अजीजगंज की बालाजी नगर कॉलोनी में प्रेमी के साथ सहमति संबंध में रह रही आरती (31) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक होली के दिन बुधवार सुबह मुखौटा लगाकर पहुंचे पति मनमोहन पांडेय ने गेट खोलते ही प्रेमी बृजदीप पर गुलाल के साथ तेजाब फेंका और फिर पत्नी को मार डाला। इस दौरान बचाव में किए गए वार से घायल मनमोहन को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रोजा की न्यू चर्च कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने इस मामले में चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि छोटी बहन आरती की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती नई बस्ती निवासी मनमोहन पांडेय उर्फ सोनू के साथ हुई थी। पति से मनमुटाव के चलते आरती बृजबिहार कॉलोनी निवासी अपने मित्र बृजदीप (35) के साथ इस वक्त बालाजी नगर में किराये के मकान में रह रही थी। सुबह करीब छह बजे मनमोहन वहां पहुंचा और दरवाजा खुलवाया। आरती व बृजदीप को देखते ही मनमोहन दोनों को गालियां देने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर मनमोहन ने बृजदीप के चेहरे पर तेजाब फेंका तो वह डरकर भागा। मनमोहन ने पीछा किया तो शोर मचाने पर आई आरती ने किसी भारी चीज से पति के सिर पर वार कर दिया। तभी बृजदीप ने उससे भागने के लिए कहा, लेकिन मनमोहन ने आरती को पकड़ लिया और गला रेतकर हत्या कर दी। घायल मनमोहन और बृजदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

आरती के भाई की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस हिरासत में आरोपी मनमोहन का उपचार चल रहा है। -राजेश द्विवेदी, एसपी
--

ग्लब्स पहनकर पूरी तैयारी से आया था मनमोहन
बृजदीप ने पुलिस को बताया कि खटखटाने पर जैसे ही उसने गेट खोला तो मुखौटा पहने मनमोहन ने उसे धक्का दिया और अंदर घर में घुस गया। उसने पहले गुलाल फेंका, फिर जेब से बोतल निकालकर तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब से बचने के लिए उसने ग्लब्स पहन रखे थे। वह लगभग पूरे समय मुखौटा लगाए रहा। गला रेतने के दौरान उसने मुखौटा खींचा तो मनमोहन के रूप में पहचाना।

--

बृजदीप से शादी का इरादा पता लगने के बाद से गुस्साया था मनमोहन
शाहजहांपुर। पति से अलग होने के बाद आरती बृजदीप के साथ रहने लगी थी। दोनों शादी भी करना चाहते थे। यह बात मनमोहन पांडेय को अखर रही थी।

मनमोहन बेरोजगार था, जबकि बृजदीप सोलर पैनल लगाने का काम करता है। आरती उसके यहां डाटा फीडिंग का काम करती थी। अनबन होने के बाद पति-पत्नी अलग हो गए थे। सात साल की बेटी मनमोहन के साथ ही रहती थी। आरती ने तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी दी थी। वहां से छह महीने का समय मिला था। इस बीच बृजदीप व आरती ने शादी करने का मन बना लिया। यह बात मनमोहन पांडेय को अखर रही थी। पुलिस के मुताबिक बेइज्जती और पत्नी के इस तरह अलग होने की दुश्मनी में बदला लेने के लिए होली का दिन चुना।
सुबह करीब छह बजे बृजदीप व आरती घर पर थे। बृजदीप होली मिलने के लिए आरती के साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था। बृजदीप ने बताया कि दरवाजा खटखटाने पर उसे लगा कि रास्ते में गाड़ी खड़ी होने के चलते कोई हटाने के लिए कहने आया होगा, लेकिन दरवाजा खोलते ही मनमोहन हमलावर हो उठा।

--
पलटकर बृजदीप ने किया हमला, बुरी तरह घायल हुआ मनमोहन

तेजाब से झुलसने के बाद बृजदीप ने पलटकर हमला किया, मनमोहन को भी गंभीर चोट आई। वह भी वहीं गिर गया। आरती के गले से खून बहता देखकर बृजदीप बाहर आकर काफी देर तक चबूतरे पर बैठा रोता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उससे रोने का कारण पूछा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बृजदीप ने अंदर से फोन लाकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।

--

मनमोहन पत्नी से नशे के लिए रुपया मांगता था
आरती पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता निजी नौकरी करते थे। वहीं, मनमोहन दो भाइयों में छोटा है। उसके पिता रेलवे में लोको पायलट थे, जबकि मनमोहन कुछ नहीं करता था। शुरुआत में आरती ही निजी नौकरी करके घर का खर्च चलाती थी। बेटी के पैदा होने के बाद खर्च बढ़ गया। इसीलिए दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मनमोहन शराब का आदी है। नशे के लिए आरती से रुपया मांगता था।

आरती का आरोपी पति मनमोहन पांडेय। स्रोत: परिजन

आरती का आरोपी पति मनमोहन पांडेय। स्रोत: परिजन

आरती का आरोपी पति मनमोहन पांडेय। स्रोत: परिजन

आरती का आरोपी पति मनमोहन पांडेय। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed