फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A list of those in the Congress party who are not vigilant has been requested, along with alternative options.

Shahjahanpur News: कांग्रेस में सजग नहीं रहने वालों की सूची विकल्प समेत मांगी

Tue, 23 Dec 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A list of those in the Congress party who are not vigilant has been requested, along with alternative options.
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस में कुछ लोग निष्क्रिय स्थिति में हो गए हैं। ऐसे में पार्टी के प्रति सजग नहीं रहने वालों की सूची जिला मुख्यालय से मांगी गई है। इसे प्रदेश नेतृत्व को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

पार्टी ने आठ महीने तक संगठन सृजन अभियान चलाकर नगर, ब्लॉक, मंडल, न्याय पंचायत, वार्ड कमेटियों का गठन किया है। उसके बाद संगठन के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से आए निर्देश के बाद हुए कार्यक्रम को बेहतर तरीके से किया। इस बीच संगठन के नगर, ब्लॉक व मंडल पदाधिकारी सुस्त हो गए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने बताया कि निष्क्रियता पार्टी हित में नहीं है। ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय से जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता की वार्ता हुई है। कुरैशी ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उपाध्यक्ष, प्रभारी महासचिव से जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर नहीं रहने वालों की सूची विकल्प समेत 24 दिसंबर तक मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed