{"_id":"694d8ae03758beb2530c0e1b","slug":"a-leopard-was-spotted-in-manpur-causing-people-to-flee-from-the-fields-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-161303-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मानपुर में दिखा तेंदुआ, खेतों से भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मानपुर में दिखा तेंदुआ, खेतों से भागे लोग
विज्ञापन
खुटार। गांव मानपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तेंदुआ देख राहगीरों और किसानों ने शोर मचाते हुए भाग कर जान बचाई। वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव रौतापुरकलां के मजरा रसूलपुर निवासी सुखपाल सिंह सुबह नौ बजे बाइक से गांव रामपुरकलां जा रहे थे। गांव मानपुर के पास बलदेव सिंह के गन्ने के खेत से एक तेंदुआ निकलकर सड़क पार करने लगा। तेंदुआ देख सुखपाल सिंह बाइक छोड़कर शोर मचाते हुए भाग निकले। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भी शोर मचाते हुए भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के जसवंत सिंह, हरदीप सिंह, बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, सुखेंद्र सिंह, सतनाम सिंह सहित तमाम लोग किसान भी मौके पर पहुंचे और शोर शराबा करने लगे। इस पर तेंदुआ फिर गन्ने के खेत में चला गया।
सूचना पाकर वन दरोगा संतोष पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी की। वन दरोगा ने बताया कि तेंदुए के पगमार्क ट्रेस किए गए हैं। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुआ एक माह से गांव और आसपास घूम रहा है। वनकर्मियोंं को कई बार सूचना दी गई, लेकिन वनकर्मी कार्रवाई नहीं कर रहे। तेंदुए को जंगल की ओर न खदेड़ा गया तो अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
-- -
गांव मानपुर के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर वनकर्मी मौके पर भेजे गए थे। पगमार्क ट्रेस किए गए हैं। तेदुए की लोकेशन का पता लगवाया जा रहा है।
- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार