फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A legal literacy camp was organized at the district jail.

Shahjahanpur News: जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर लगाया

Fri, 19 Jun 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
A legal literacy camp was organized at the district jail.
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला कारागार में शुक्रवार को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। एसएस लॉ कॉलेज के विधि छात्र-छात्राओं के ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने स्थायी लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इसके महत्व और कार्यप्रणाली को समझाया। मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शदाता दिनेश मिश्रा और सहायक विवेक शर्मा ने भी महत्वपूर्ण तथ्य साझा किए। विधि छात्रा अंशिका यादव और गगन अवस्थी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

शिविर का संचालन उप जेलर सुभाष यादव ने किया। शिविर के समापन के बाद जिला कारागार की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। इनमें बैरक संख्या तीन, पाकशाला, महिला बैरक और विधिक सहायता क्लीनिक शामिल थे। कारागार अधीक्षक जेपी तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed