{"_id":"680002d4f49027dc370aab0a","slug":"a-huge-fire-broke-out-at-the-commission-agents-shop-in-jalalabad-mandi-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-141786-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद मंडी में आढ़त पर लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद मंडी में आढ़त पर लगी भीषण आग
Thu, 17 Apr 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद मंडी समिति स्थित आढ़त में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
जलालाबाद। मंडी समिति परिसर में बुधवार को दोपहर एक सब्जी की आढ़त पर अचानक आग लग गई। आसपास पानी का इंतजाम नहीं होने से धूं-धूंकर जलती दुकान को देख लोग असहाय बने रहे। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची, दुकान राख के ढेर में बदल गई। अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है।
गुनारा गांव के नन्हें व सतीश की मंडी परिसर के पिछले हिस्से में साझेदारी में सब्जी की आढ़त है। सब्जी का थोक कारोबार करने वालीं अन्य आढ़तें भी वहीं पर हैं। वहां पक्की दुकान न होने के कारण सब्जी कारोबारियों ने बांस के टट्टे लगा रखे हैं। दोपहर तक खरीद-फरोख्त का काम खत्म हो जाने पर आढ़ती घर चले गए। दोपहर करीब दो बजे नन्हें की बंद आढ़त पर अचानक आग लग गई। उस वक्त वहां किसी के मौजूद न होने से आग लगने की बात देर से पता लगी, लेकिन तब तक दुकान को आग की लपटों ने घेर लिया।
कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ लग गई, लेकिन वहां नल व पानी का कोई साधन नहीं होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आधे घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। आढ़ती नन्हें ने बताया कि आग में आठ क्विंटल मोटी मिर्च, पांच क्विंटल कटहल, दस क्विंटल प्याज, ढाई क्विंटल अरबी समेत एक साइकिल, काउंटर व पांच इलेक्ट्रॉनिक कांटे जल गए। अग्निकांड के दौरान बिजली नहीं आ रही थी। इसलिए आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।