{"_id":"6ab583139e294031f8050418","slug":"a-huge-crowd-of-devotees-gathered-at-jhanda-kalan-for-11vi-sharif-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185613-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 11वीं शरीफ पर झंडाकलां में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 11वीं शरीफ पर झंडाकलां में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
विज्ञापन
शाहजहांपुर में झंडाकलां में दुआ करते अकीदतमंद। संवाद
शाहजहांपुर। हजरत अब्दुल कादिर जिलानी बड़े पीर साहब की याद में 11वीं शरीफ बृहस्पतिवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। लोगों ने घरों में फातिहा कराकर लोगों को लंगर बांटा। मोहल्ला झंडाकलां में चादरपोशी व गुलपोशी कर मन्नतें मांगी। इस बीच मेले में लोगों ने खरीदारी की।
लोगों ने झंडे के सामने अकीदत के साथ चादरपोशी व गुलपोशी की। अन्य दरगाहों पर गुलपोशी की गई। शाम को हुए कुलशरीफ में कुरान पाक की तिलावत कर मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। यहां लगे मेले में खूब खरीदारी की गई। कमेटी के अनुसार, झंडाकलां में पिछले करीब सौ वर्षों से लगातार 11वीं शरीफ का मेला लग रहा है। यहां पर हर बृहस्पतिवार को भी भीड़ उमड़ती है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र व पड़ोसी जनपदों से भी लोग आते हैं।
निगोही। मोहल्ला गौस नगर स्थित मदरसा अल जामियातुल गौसिया में गौस पाक की याद में फातिहाख्वानी की गई। इसके अलावा कस्बे में लोगों ने लंगर भी तकसीम किया। घरों में भी फातिहा कराकर अकीदत का नजराना पेश किया।