फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   a house occupied by unsocial people

दबंगों ने मारपीट कर मकान पर किया कब्जा 

Thu, 30 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
a house occupied by unsocial people
दबंगों ने मारपीट कर मकान पर किया कब्जा 
थाना सदर बाजार क्षेत्र में इंदिरा नगर कॉलोनी में मंगलवार की देर रात दबंगों ने मकान पर कब्जे करने की नीयत से घर में घुसकर युवक की पिटाई कर दी। युवक को घर से निकालकर मकान में ताला डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ एनसीआर लिखकर एक का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। दबंगों ने फिर से बुधवार को उस मकान में ताला डाल दिया। बाद में पुुलिस ने फिर से ताला तुड़वा दिया। 
विज्ञापन

इंदिरा नगर निवासी राजेंद्र के पिता राधेश्याम की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां सावित्री और बहन पिंकी हैं। समाचार पत्र बेचकर परिवार का गुजारा करता हैं। उसने रेलवे लाइन किनारे पड़ी जमीन पर चहारदीवारी खींचकर दरवाजा लगवाकर अंदर टीन डाल रखी हैं। जिसमें तीनों लोग रहते हैं। मंगलवार की सावित्री बेटी पिंकी के साथ अपनी बड़ी बेटी आशा के घर मोहल्ला बिजलीपुरा गई थी। राजेंद्र घर में अकेला था, तभी मोहल्ले का वेदप्रकाश, प्रमोद, राम सिंह दो अन्य लोगों के साथ घर में घुस आए। सभी ने घर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दी। राजेंद्र के विरोध करने पर उसकी लात-घूसों, डंडों और सरिया से पिटाई कर दी। दबंगों ने उसे घर के बाहर निकालकर मकान में ताला डाल दिया। राजेंद्र की शिकायत पर रात में ही थाना सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ताला तुड़वा दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा में एनसीआर दर्ज कर ली। एक आरोपी राम सिंह का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को परिवार के सभी लोग राजेंद्र के साथ थे, तभी दबंगों ने राजेंद्र मकान में लगा हुआ ताला तोड़कर अपना ताला डाल दिया। दबंगों की इस हरकत से पीड़ित परिवार काफी दहशत में हैं। प्रभारी थाना सदर बाजार एसएसआई मो. इश्तियाक ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed