फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A group of monkeys disrupted power supply to the Bahadurganj substation in the city.

Shahjahanpur News: शहर में बंदरों के झुंड ने गुल की बहादुरगंज उपकेंद्र की बिजली

Sun, 09 Nov 2025 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A group of monkeys disrupted power supply to the Bahadurganj substation in the city.
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन के यार्ड में बंदरों में लड़ाई हो गई। ऐसे में पीटी में फॉल्ट आने से बहादुरगंज उपकेंद्र से बिजली गुल हो गई। नौ हजार उपभोक्ता डेढ़ घंटे तक बिजली के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब छह बजे बंदरों का झुंड ट्रांसमिशन के यार्ड में पहुंचा। लड़ाई के दौरान बंदर पीटी पर कूद गया। इसके चलते बहादुरगंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। फॉल्ट आने से बहादुरपुरा, मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज, अलीजई, बाबूजई, घंटाघर, खलीलशर्की, रंगीन चौपाल समेत करीब 24 मोहल्लाें के नौ हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। उन्होंने उपकेंद्र पर कॉल करना शुरू कर दी। जेई आनंद केसरी ने ट्रांसमिशन पर संपर्क साधकर जानकारी ली। फॉल्ट को सही करने में देरी लगने पर गोविंदगंज उपकेंद्र से लाइन जोड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इंटरकनेक्ट सिस्टम से आपूर्ति को जोड़कर उपकेंद्र को शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय बिजली जाने से लोगों को दुश्वारियां उठाना पड़ी। सबमर्सिबल व मोटर नहीं चलने से पानी का संकट खड़ा हो गया। एसडीओ शावेज ने बताया कि बंदरों में लड़ाई के चलते फॉल्ट आया है। गोविंदगंज उपकेंद्र से बहादुरगंज की लाइन को शुरू करा दिया है। पीटी पर कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed