शाहजहांपुर। श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। काशी से आए डमरू वादक आकर्षण का केंद्र रहे।
कलश यात्रा का शुभारंभ बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन के साथ कथाव्यास प्रशांत प्रभु महाराज ने कराया। शोभायात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी पहुंची। सभी महिला श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर पुनः रामलीला मैदान पर वापसी की।
यहां व्यास पीठ की विधिवत स्थापना और पूजन काशी से आए आचार्य विवेकानंद शास्त्री ने कराया। कथा के प्रथम दिन कथाव्यास प्रशांत प्रभु महाराज ने श्रीस्कंद पुराण के महत्व को बताया। मुख्य आयोजक हरिशरण बाजपेई, मुनेश्वर सिंह, श्रीदत्त शुक्ला, डॉ.विजय पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद