{"_id":"678c04339353c5036303c812","slug":"a-glimpse-of-art-and-culture-was-seen-on-the-stage-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-135902-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मंच पर दिखी कला व संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मंच पर दिखी कला व संस्कृति की झलक
Sun, 19 Jan 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानित किया गया। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। गांधी भवन प्रेक्षागृह में शनिवार को वंदे भारत अमृत उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कला व संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों ने नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इससे पहले कलक्ट्रेट से कार्यक्रम स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसको सीडीओ डॉ. अपराजिता ने हर झंडी दिखाकर रवाना किया।
संस्कृति एवं पर्यटन परिषद और थिएटर व फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त संयोजन में आजादी का अमृत काल एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा महाकुंभ-2025 के तहत अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में तमाम स्कूली बच्चों व सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लखनऊ से आने वाली अंशिका त्यागी व उनके साथी कलाकारों द्वारा परंपरा के अनुसार प्रथम देव गणेश वंदना प्रस्तुति रही।
इसके बाद गंगा अवतरण नृत्य नाटिका को बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई और नव अंशिका फाउंडेशन की नृत्य नाटिका रामायण आकर्षण बनीं। इसमें लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी के साथ ही अरुण सोनकर, विशाल गुप्ता, शची द्विवेदी, सोनाली गौंड, दिशा गुप्ता, आदित्य सिन्हा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
इस मौके पर यातायात प्रभारी बाल कृष्ण यादव, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, संयोजक आयोजक दबीर सिद्दीकी, नीशू त्यागी, नरेंद्र सक्सेना, तराना जमाल, रमाकांत दीक्षित, मोहम्मद जमाल, प्रीती आनंद, साक्षी रस्तोगी आदि मौजूद रहे।