फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A girl working in a beauty parlor is missing

Shahjahanpur News: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती लापता

Sat, 23 Aug 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A girl working in a beauty parlor is missing
शाहजहांपुर। ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती लापता हो गई। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के नवादा इंदेपुर की रहने वाली 25 वर्षीय युवती थाना सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज बाजार में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती है। वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह काम पर जाने के लिए निकली। दिन में करीब तीन बजे उसने अपने भाई के पास फोन किया।
कहा कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इसके बाद भाई ने बहन को वीडियोकॉल की तब उसकी लोकेशन राजघाट चौकी क्षेत्र में गर्रा नदी किनारे दिखी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इस बीच फोन बंद हो गया। बहन की तलाश में भाई मौके पर पहुंचा तो देखा वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन

इसके बाद भाई ब्यूटी पार्लर पर गया, जो बंद मिला। देर शाम युवती के भाई ने राजघाट चौकी पहुंच पुलिस को पूरी बात बताई। चौकी प्रभारी सुशांत राजपूत ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। युवती की तलाश की जा रही है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed