{"_id":"68b885744cc0fc34bf06b27c","slug":"a-girl-troubled-by-illness-committed-suicide-by-hanging-herself-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-151877-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीमारी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीमारी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
पुवायां। बीमारी से परेशान युवती ने घर के कमरे में बांस में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कुभियां माफी निवासी महेंद्र की पुत्री 18 वर्षीय काजल का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में लिंटर में लगे बांस में फंदे से लटका मिला। शव लटका देख परिजनों ने शोर शराबा करने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। इसके बाद महेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि महेंद्र ने तहरीर देकर बताया है कि काजल बीमार रहती थी, इस कारण काजल ने फंदे से लटककर जान दी है।
पुलिस की सूचना पर जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। काजल की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है। संवाद