{"_id":"68f91b203ff3f582170c9f8f","slug":"a-fraud-report-was-filed-against-two-people-on-the-orders-of-the-sp-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-155681-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज
विज्ञापन
खुटार। गांव पहाड़पुर निवासी प्रदीप कुमार ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें बताया कि उन्होंने एक ट्रैक्टर पुवायां से फाइनेंस कंपनी के माध्यम से किस्तों पर पर लिया था। काम नहीं मिलने के कारण ट्रैक्टर की किस्त टूटने लगी। इस बीच उनकी मुलाकात जनपद गाेंडा के थाना नवाबगंज के गांव तुलसीपुर गांझापूरे डली निवासी दुर्गेश कुमार से हुई। दुर्गेश ने उनसे कहा कि जनपद प्रतापगढ़ के गांव पूरे बसावन कपुरवा जेठबारा निवासी कुलदीप सिंह रेलवे में जेई और ठेकेदार हैं और वाहन ठेके पर लेकर चलवाते हैं। दुर्गेश ने कुलदीप से उनकी मुलाकात भी कराई थी।
ट्रैक्टर का किराया 30 हजार रुपये प्रतिमाह तय होने के बाद उन्होंने आरोपियों को ट्रैक्टर किराये पर दे दिया था। आरोपियों ने उनको तीन महीने का एडवांस किराया भी दिया था। बाद में उन्होंने किराया मांगा तो छह माह का किराया एक साथ देने की बात कहकर बात को टाल दिया गया। अब आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है और किराया भी नहीं दे रहे हैं।
न ही ट्रैक्टर ही लौटाया है। खुटार पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर प्रदीप ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।