फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A flurry of colorful events on the eve of Republic Day.

Shahjahanpur News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Sun, 25 Jan 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A flurry of colorful events on the eve of Republic Day.
अटल ऑडिटोरियम में शहीदों तुम्हे प्रणाम कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर ही लोग देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था जय भारत की ओर से अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम में देश के शहीदों तुम्हें प्रणाम समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ एडीएम अरविंद सिंह व संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलाें के छात्र-छात्राओं ने समूह लोक नृत्य व देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति काफी सराही गई।
विज्ञापन

इस बीच क्विज में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। एडीएम एफआर अरविंद सिंह, उनकी पत्नी सौम्या सिंंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। मुख्य संरक्षक डॉ.सुरेश मिश्रा, रामचंद्र सिंघल, चंद्रवीर गंगू, निशि अग्रवाल, डॉ.मयंक भूषण पांडेय, प्रधानाचार्य शशि गुप्ता, शिक्षक सिद्धार्थ वाजपेयी, शाजिया खान, सना इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गणतंत्र दिवस के लिए कार्यक्रमों का चयन
जिला प्रशासन और युवक बिरादरी की ओर से गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का चयन किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में नामदेव बाल विद्या मंदिर, सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, द मसूरी इंटरनेशनल, हरि प्यारी सीनियर सेकेंडरी सरस्वती विद्या मंदिर, ताल डांस इंस्टीट्यूट, ग्रीन वैली कांवेंट, मदरसा अत्तारिया और स्वामी नंद किशोर अकादमी की प्रस्तुतियों का चयन किया गया। डॉ. स्वप्निल यादव के संचालन हुए आयोजन में कवि डॉ. इंदु अजनबी, पवन सिंह, नितेश गुप्ता, डॉ. मयंक भूषण पांडेय आदि शामिल रहे।

--
साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा
मदरसा नूरूल हुदा बिजलीपुरा में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया। वरिष्ठ हास्य व्यंगकार दिनेश चंद्र रस्तोगी, वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, असगर यासिर, हमीद खिजर, अजय अवस्थी, इशरत सगीर, फैसल फैज, कासिम अख्तर वारसी आदि ने रचनाएं सुनाई। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने शायरों व कवियों को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed