{"_id":"697115059705cff2fd047e7e","slug":"a-fire-broke-out-at-a-plywood-factory-causing-an-estimated-loss-of-80-lakh-rupees-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-163594-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, 80 लाख के नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, 80 लाख के नुकसान की आशंका
विज्ञापन
शाहजहांपुर में प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग। स्रोत: दमकल यूनिट
कांट / शाहजहांपुर। जलालाबाद मार्ग पर आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल की विद्या प्लाईवुड फैक्टरी में मंगलवार की रात आग लग गई। आग लगने से प्लाई बनाने के लिए आई लकड़ी धधक उठी। पांच टैंकरों व दो पंपों की मदद से पांच घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अशोक अग्रवाल के अनुसार, बंदराें की वजह से शार्टसर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। उनका करीब 80 लाख का नुकसान हुआ है।
कांट-जलालाबाद मार्ग पर अशोक अग्रवाल की विद्या प्लाईवुड फैक्टरी है। यहां पर प्लाई के अलग-अलग आकार वाली शीटें बनती हैं। इसमें न्यूजीलैंड पाइन लकड़ी का उपयोग होता है। मंगलवार की रात करीब दो बजे फैक्टरी में रखी लकड़ी में आग लग गई। अशोक अग्रवाल के अनुसार, बंदरों के झुंड के छलांग लगाने और मशीनों के कनेक्शन लग रहने से शार्ट सर्किट की आशंका है।
आग की लपटें उठती देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल यूनिट को सूचना दी। एफएसओ डॉ.बीएन पटेल दो फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखी लकड़ी तेजी से जलने के कारण कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद एक और फायर टेंडर मंगाया गया। कृभको खाद फैक्टरी समेत दो अन्य टेंडर का बाहर से इंतजाम किया गया। फैक्टरी में लगे दो पंप भी उपयोग में लिए गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।