फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A fine of Rs 13.70 lakh was imposed on adulteration.

Shahjahanpur News: मिलावट पर 13.70 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Tue, 02 Dec 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 13.70 lakh was imposed on adulteration.
शाहजहांपुर। एडीएम प्रशासन कोर्ट ने नवंबर माह में खाद्य पदार्थों में मिलावट के 20 मामलों में 13.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जैतीपुर क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी विक्रेता उमेश सिंह पर 30 हजार, सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव मियांपुर निवासी शिवसरन पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह चौक कोतवाली क्षेत्र के रंगमहला निवासी तुषार कपूर पर 65 हजार, इसी क्षेत्र के मोहल्ला भाटनटोला निवासी अनूप कुमार मिश्रा पर 35 हजार रुपये, सदर बाजार क्षेत्र में हुसैनपुरा निवासी रजत गुप्ता पर 75 हजार रुपये, जलालाबाद के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अनूप कुमार पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

तिलहर के आशुक खां पर 75 हजार रुपये, पुवायां के सचिन किराना स्टोर पर 75 हजार रुपये, चाैक कोतवाली क्षेत्र के मै. शिव शंकर इंडस्ट्रीज पर एक लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि तय समय सीमा के अंदर जुर्माना नहीं जमा करने पर संबंधित लोगों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed