{"_id":"68c32d06465c05cc89067795","slug":"a-family-destroyed-in-an-accident-mourning-spreads-in-the-village-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-152524-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक हादसे में उजड़ा परिवार...गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक हादसे में उजड़ा परिवार...गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
पीलीभीत में पुवायां के गांव टकेली निवासी प्रवीण की मौत पर घर पर लगी भीड़। संवाद
पुवायां। पीलीभीत के बीसलपुर में बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में मां और बेटे सहित जान गंवाने वाले प्रवीण की कमाई से ही परिवार की गुजर होती थी। हादसे में पूरा परिवार उजड़ गया। परिवार में सिर्फ प्रवीण की पत्नी और एक छोटी बच्ची रह गए हैं। बेहद मिलनसार प्रवीण की मौत की जानकारी होते ही उनके घर गांव के तमाम लोग पहुंच गए और हादसे पर दुख जताया।
पुवायां के गांव टकेली निवासी निवासी 35 वर्षीय प्रवीण कुमार की बहन पीलीभीत के गांव गुलड़िया निवासी कुंती देवी के यहां आठ दिन पूर्व पौत्र का जन्म हुआ था जिसकी मौत हो गई थी। प्रवीण अपनी मां 60 वर्षीय सुशीला देवी और 12 वर्षीय पुत्र यश के साथ बाइक से बहन कुंती देवी के घर दुख जताने गांव गुलड़िया जा रहे थे।
पीलीभीत के थाना बीसलपुर क्षेत्र में दियोरियाकलां रोड पर गांव मानपुर और बिरसिंहपुर के बीच में तेज रफ्तार कार की टक्कर प्रवीण की बाइक में लग गई। हादसे में तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग प्रवीण की पत्नी आरती देवी को लेकर पीलीभीत के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
प्रवीण के साथ ही मां और पुत्र की मौत की जानकारी मिलते ही गांव के तमाम लोग प्रवीण के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। परिवार के लोगों ने बताया कि प्रवीण के पिता की सात वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। प्रवीण के पास केवल एक बीघा जमीन है। प्रवीण की मजदूरी से मां सुशीला देवी, पत्नी आरती, पुत्र यश कुमार, पुत्री आठ वर्षीय सोनम की गुजर होती थी। हादसे में प्रवीण की मौत से पत्नी और पुत्री के सामने भरणपोषण की समस्या भी खड़ी हो गई है।
--
बेहद मिलनसार थे प्रवीण, गांव के लोगों के सुख-दुख में रहते थे मौजूद
प्रवीण के साथ ही उनकी मां और बेटे की मौत से पत्नी और पुत्री का रो-रोकर हाल बेहाल है, वहीं गांव के लोग भी तीन लोगों की एक साथ मौत से बेहद गमगीन हैं। गांव के लोगों ने बताया कि प्रवीण बेहद मिलनसार था और गांव में लोगों के दुख दर्द में साथ देता था। इस कारण प्रवीण सहित उसकी मां और बेटे की मौत का बड़ा दुख है।