{"_id":"6984d7d462c61b79e5002a6e","slug":"a-fake-deed-was-made-by-a-deceased-woman-who-was-alive-and-action-was-filed-against-the-doctors-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164811-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मृत महिला को जीवित दर्शाकर करा लिया फर्जी बैनामा, डीएम से कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मृत महिला को जीवित दर्शाकर करा लिया फर्जी बैनामा, डीएम से कार्रवाई की गुहार
Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खुदागंज। मृत महिला को जीवित दर्शाकर कुछ लोगों ने बरेली निवासी राजेश्वरी की खुदागंज बांगर में कृषि भूमि का फर्जी बैनामा करा लिया। बाद में आरोपियों ने जमीन पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाने शुरू कर दिए। इस मामले में पीड़ित महिला ने डीएम से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में राजेश्वरी ने कहा है कि बरेली के फतेहगंज पूर्वी निवासी उनकी सास सुखरानी की वर्ष 1992 में मृत्यु हो चुकी है। उनके पति ब्रह्म अवतार की भी गत वर्ष 31 जनवरी को मृत्यु हो चुकी है। जमीन की वारिस वह स्वयं और विष्णु कुमार हैं। किन्हीं कारणों से सास के नाम की जमीन की अपने नाम विरासत नहीं करा सकीं। क्षेत्र के गांव रामपुर नवदिया निवासी दो लोगों ने 37 वर्ष की एक महिला को उप निबंधक कार्यालय में उनकी सास सुखरानी के नाम से पेश करके जमीन का बैनामा अपने हक में करा लिया। उनकी सास जीवित होतीं तो उनकी आयु इस समय 90 वर्ष के आसपास होती। अब फर्जी बैनामा कराने वाले आरोपियों ने जमीन पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काटकर बेचने शुरू कर दिए हैं, जबकि उनके पास जीविका के लिए इसके अलावा अन्य कोई कृषि भूमि नहीं है। संवाद