Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A drop in air pressure by 18 millibars points to the likelihood of cloudy skies.

Shahjahanpur News: वायुदाब 18 मिलीबार गिरने से बादल छाए रहने के आसार

Mon, 02 Nov 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A drop in air pressure by 18 millibars points to the likelihood of cloudy skies.
शाहजहांपुर। सुबह से बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई और दिन में हल्की धूप निकलने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब 18 मिलीबार गिरा हुआ है। इस कारण बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। आर्द्रता 67 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। पश्चिमी और उत्तरी हवा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आलू और सरसों की फसलों को बारिश से नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेश कुमार ने बताया कि पुवायां क्षेत्र में बारिश शहर की अपेक्षा अधिक हुई है। इससे आलू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। धान की पिछैती फसल में बारिश की वजह से उत्पादन कम हो सकता है। रबी सीजन की बोआई करने वाली फसलों का समय खेत में नमी होने की वजह से आगे बढ़ सकता है। गन्ने की फसल का बारिश होने से परता बढ़ने की संभावना है। सब्जियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उत्पादन बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed