{"_id":"68fd225e6f0e5bf08d092cea","slug":"a-dowry-murder-case-was-filed-against-the-son-in-law-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-155971-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दामाद के खिलाफ दर्ज कराई दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दामाद के खिलाफ दर्ज कराई दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गांव एत्मादपुर निवासी महेश की बेटी महिमा के शव का शनिवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में कोलाघाट के रामगंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान गांव के काफी लोग मौजूद रहे। इस मामले में पुलिस ने पिता महेश की तहरीर पर आरोपी दामाद अर्जुन के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार शाम पोस्टमाॅर्टम कराकर लौटे परिजनों ने गांव के लिए जाने वाली मोड़ के समीप शाहजहांपुर हाईवे पर जाम लगा दिया था। इस दौरान पुलिस ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर परिजनों से तहरीर ले ली और डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक बने रहे अफरातफरी के माहौल को किसी तरह काबू में करते हुए मौके से लोगों को हटा दिया। शव को गांव भिजवा दिया गया था।
अन्य किसी तरह समस्या न खड़ी हो, इसको लेकर शनिवार सुबह से ही पुलिस शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए सक्रिय रही। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर उनके दामाद अर्जुन के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
महेश ने बताया कि उन्होंने अपनी 20 वर्षीय बेटी महिमा की शादी इस साल फरवरी में फर्रुखाबाद के थाना शमसाबाद के गांव सराय निवासी रामवीर के बेटे अर्जुन के साथ की थी। आरोप लगाया कि बाइक की मांग को लेकर दामाद महिमा के साथ मारपीट करता था। 23 अक्तूबर को अर्जुन बेटी को लेकर एत्मादपुर आया था। यहां से जाने के दौरान कांट क्षेत्र के भंडेरी गांव के पास अर्जुन ने बेटी को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।