फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A dowry harassment report was filed against nine people, including the husband.

Shahjahanpur News: पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Mon, 23 Feb 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A dowry harassment report was filed against nine people, including the husband.
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी इरम ने पति अनवर अंसारी, ससुर, जेठ, देवर व ननद समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह वह उत्तर पूर्वी दिल्ली के आंबेडकर बस्ती की रहने वाली हैं। उनका निकाह 23 जून 2023 को अनवर अंसारी के साथ हुआ था। पति के साथ महाऋषि नगर विठोली थाना मडियावां, लखनऊ में रह रहीं थीं। 19 जनवरी को दूसरी बेटी का जन्म हुआ। घर आने के बाद पति व ससुराल वालों ने दहेज की मांग व दो पुत्रियों को जन्म देने को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। दूसरे दिन ही माल जेवर रख उसे घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed