फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A degree college will be built on five acres of village land.

Shahjahanpur News: ग्राम समाज की पांच एकड़ भूमि पर बनेगा डिग्री कॉलेज

Sun, 14 Dec 2025 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
A degree college will be built on five acres of village land.
शाहजहांपुर। ददरौल विकासखंड के गांव ढकिया परवेजपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज बनाने के प्रस्ताव को उच्च शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेजा है। विधायक अरविंद के गांव में कॉलेज बनाने के लिए ग्राम समाज की पांच एकड़ जमीन फाइनल की गई थी। कॉलेज बनने से आसपास के सौ गांवों के छात्र-छात्राओं को पास में शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन

ढकिया परवेजपुर, बंथरा, इस्माह, सिमरिया साहसपुर, गंधार समेत आसपास के तमाम गांवों के अधिकतर छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बरेली मोड़ स्थित एसएस कॉलेज आते हैं। तिलहर और कांट में डिग्री काॅलेज होने के बावजूद व्यवस्थाएं बेहतर नहीं है। ददरौल विधायक ने राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण कराने के लिए प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

कई गांवों में पांच एकड़ जमीन की तलाश की गई, लेकिन उपयुक्त जमीन नहीं मिल सकी। उसके बाद विधायक के गांव अजीजपुर में ग्राम समाज की जमीन मिल गई थी। मुख्यमंत्री से पैरवी करने के बाद कागजी कार्यवाही में तेजी आई। इस बीच जमीन की मिट्टी का सैंपल भी टीम ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि कॉलेज का निर्माण होने से आसपास के सौ गांवों को फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को गांव के नजदीक ही शिक्षा मिल सकेगी।
--
नए पाठ्यक्रम लाने का प्रयास करेंगे
विधायक ने बताया कि उनके पिता विधायक स्व. मानवेंद्र सिंह ने कॉलेज का सपना देखा था। वह अब पूरा होगा। प्रयास रहेगा कि परंपरागत पाठ्यक्रम के अलावा नए तकनीकी पाठ्यक्रम को शुरू कराया जाए। जिससे विद्यार्थियों को शहर के कॉलेजों में नहीं जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed