{"_id":"69445cded8d215bc620efd77","slug":"a-crackdown-will-be-launched-on-the-troublemakers-they-will-be-identified-by-reviewing-cctv-footage-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-160699-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शोहदों पर कसा जाएगा शिकंजा, सीसी कैमरे में देखकर किए जाएंगे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शोहदों पर कसा जाएगा शिकंजा, सीसी कैमरे में देखकर किए जाएंगे चिह्नित
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी राजेश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी
- फोटो : डाभासेमर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में शॉट लगातीं खिलाड़ी।
शाहजहांपुर। छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार दोपहर छुट्टी के दौरान स्कूल-कॉलेज पहुंचकर वहां खड़े मिले लोगों से पूछताछ की। स्पष्ट कारण न बता पाने पर फटकार लगाई।
पिछले 15 दिनों में सदर बाजार व चौक कोतवाली क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों के पास छेड़खानी की कई घटनाएं सामने आई हैं। एसपी राजेश द्विवेदी बृहस्पतिवार को एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा व सीओ सिटी पंकज पंत के साथ स्कूल-कॉलेजों का जायजा लेने के लिए निकले। सबसे पहले एसपी आर्य महिला इंटर काॅलेज पास पहुंचे। वहां मिठाई की दुकान पर तिरछे लगे सीसी कैमरे को ठीक कराने के लिए दुकानदार से कहा।
इसके बाद एसपी आर्य महिला इंटर काॅलेज के पास गए। वहां एक बुजुर्ग ने एसपी से कहा कि सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस और दोपहर में स्कूल की छुट्टी के समय अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। एसपी ने आसपास लगे सीसी कैमरों की एक घंटे की रिकार्डिंग को प्रतिदिन चेक करने के निर्देश दिए। फिर एसपी ने नेशनल गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया। अंजान चौकी इंचार्ज से नाराजगी जताई। स्कूल की छुटटी के समय गश्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
--
डिग्री कॉलेज के बाहर दोपहर को रहेगी फोर्स
एसपी राजेश द्विवेदी ने थाना सदर बाजार पर तैनात पीआरओ साक्षी चौधरी को निर्देशित किया कि वह आर्य महिला डिग्री कॉलेज के समीप दोपहर 12 बजे से एक बजे तक फोर्स के साथ तैनात रहें। साथ ही पिछले कई दिनों में छुट्टी के दौरान दुकानों व प्रतिष्ठानों की दो घंटे की सीसीटीवी फुटेज निकलवाएं।
--
आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को पकड़ा
कांट। सरकारी स्कूल के पास छात्राओं व महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने मित्तेपुर के पिंकू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार को छात्राओं व महिलाओं पर युवक अभद्र टिप्पणी कर रहा था। सूचना पर एंटी रोमियो टीम ने उसे पकड़ा। वहीं, स्कूल के पास लगने वाली पान-मसाला की दुकानों को भी बंद करा दिया गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ाने की मांग की है। इंस्पेक्टर राकेश मौर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
--
फोटो:12
छात्राओं से छेड़खानी के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर। छात्राओं से छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने पदाधिकारियों के साथ एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कुछ असामाजिक तत्व स्कूल–कॉलेज के पास छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियां व अभद्र हरकतें करते हैं, जिससे भय का माहौल बन रहा है। शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मांग की कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। महिला पुलिस बल की तैनाती की जाए। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रवि गंगवार, विवेक शुक्ला, भानु प्रताप वर्मा, नीरज वर्मा, अजीत सिंह, सुमित राजपूत, हर्षित राजपूत एवं आदित्य गंगवार मौजूद रहे। संवाद

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी राजेश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी- फोटो : डाभासेमर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में शॉट लगातीं खिलाड़ी।