फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A complaint was lodged in the day regarding the rape of a girl, in the evening her brother was crushed to death by a tractor... murder charge

Shahjahanpur News: दिन में युवती से दुष्कर्म की दी तहरीर, शाम को भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत... हत्या का आरोप

Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
A complaint was lodged in the day regarding the rape of a girl, in the evening her brother was crushed to death by a tractor... murder charge
युवक की मौत के बाद पुवायां  सीएचसी पर जांच करती पुलिस।संवाद
पुवायां। कस्बे में बाइक से घर जा रहे एक युवक की ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मौत हो गई। पिता का आरोप है कि गांव का एक युवक उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। उन्होंने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी थी। आरोपियों ने उसके पुत्र की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव का 36 वर्षीय युवक शनिवार को किसी काम से कस्बे में आया था। घर जाते समय शाम सात बजे गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर बाइक में लग गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को वापस मोड़कर भाग गया। किसी ने युवक को पहचान कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन गांव के तमाम लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने युवक कोे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक को मृत घोषित किए जाते ही परिजन बिलख उठे। पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर गांव का ही युवक काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। शादी से मना करने पर उन्होंने शनिवार को ही तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने पुत्र की हत्या कर दी गई। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुष्कर्म के मामले को दबाए बैठी रही पुवायां पुलिस
पुवायां। शनिवार को दिन में दुष्कर्म की तहरीर दिए जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर गांव जाकर जांच करने तक की जरूरत नहीं समझी गई। युवक की मौत के मामले में पिता का आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी युवक और उसके परिजन पुत्र को मार देने की धमकी दे रहे थे। पुलिस दिन में कार्रवाई कर देती तो पुत्र की जान बच सकती थी। आरोपियों ने साजिश कर पुत्र की टक्कर मारकर हत्या की है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गांव का ही युवक उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर काफी समय से दुष्कर्म कर रहा है। उनकी पुत्री जब भी शादी को कहती तो युवक अपने पिता से बात कर जल्द शादी करने की बात कहकर टालता रहा। दो दिन पूर्व पुत्री ने उनको जानकारी दी, तो उन्होंने युवक के परिजनों से बात की लेकिन वह शादी से इन्कार करने लगे। उसने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने पंचायत होने पर युवक के परिजन दो दिन में शादी कर लेने की बात कहने लगे और लिखा पढ़ी होने पर दो माह में शादी की बात लिख दी। वह लिख-पढ़ नहीं पाता है, इस कारण आरोपियों की चाल नहीं समझ सका।
दो दिन पूरे होने पर वह आरोपियों के घर गया और शादी की बात की तो आरोपी मुकर गए और परिवार के लोगों को जान से मार देने की धमकी देने लगे। उसे झूठे मामले में फंसा देने की धमकी भी दी गई। शनिवार को आरोपी और उसके परिजनों ने पुत्र को जान से मार देने की धमकी दी थी, इसके बाद उन्होंने तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और टरका दिया। पुलिस रिपोर्ट लिख लेती और गांव जाकर जांच करती तो उनके पुत्र की जान नहीं जाती।

--
पुलिस ने एक घंटे में तय की एक किमी की दूरी
- युवक की मौत के बाद सीएचसी से छह बजकर 55 मिनट पर थाने में लिखित सूचना भेजी गई। इसके बाद थाने से एक किमी दूर सीएचसी तक पुलिस को पहुंचने में एक घंटा लग गया। सात बजकर 55 मिनट पर एक दरोगा मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवक के पिता ने पुलिस से जमकर बहस हुई। पुलिस के प्रति इस कदर गुस्सा था कि परिजनों ने रात नौ बजे तक शव नहीं उठने दिया। परिजन पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
--
हादसे की सूचना मिली थी। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उनकी जांच की जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed