फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A community feast was held at the conclusion of the storytelling session and the Shri Vishnu Mahayagna (grand ritual).

Shahjahanpur News: कथा और श्री विष्णु महायज्ञ के विश्राम पर हुआ भंडारा

Tue, 10 Feb 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A community feast was held at the conclusion of the storytelling session and the Shri Vishnu Mahayagna (grand ritual).
भावलखेड़ा। ताहवरगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री विष्णु महायज्ञ के सात दिवसीय महोत्सव का सोमवार को भंडारे के साथ विश्राम हो गया। इससे पूर्व, यज्ञाचार्य पंडित कुलदीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ अनुष्ठान कराया और पूर्णाहुति कराई। बाद में कन्या भोज कराकर भंडारा का शुभारंभ हुआ। व्यवस्था में अजय मिश्रा, संजय मिश्रा, अनिल मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा, हिमांशु आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

--
हथगांव में वृहद गोशाला निर्माण का हवन-पूजन से हुआ शुभारंभ
तिलहर। हथगांव में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए वृहद गोशाला निर्माण कार्य का सोमवार को हवन-पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक सलोना कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विधायक ने कहा कि गोशाला के निर्माण से किसानों को छुट्टा गोवंश से राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

--
भाकृद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर दिया ज्ञापन
तिलहर। छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजे जाने सहित किसानों की अन्य मांगों की प्रशासन के स्तर से सुनवाई नहीं होने पर भारतीय कृषक दल (भाकृद) के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद यादव सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की सदन में व्यस्तता बताए जाने पर उन्होंने उनके विशेष कार्याधिकारी को ज्ञापन देकर मांगें पूरी कराने का अनुरोध किया। इस बीच, शहीद कुटीर पर भाकृद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 50 वें दिन भी धरना जारी रखा। लखनऊ गए शिष्टमंडल में प्रदेश सचिव संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार, दिनेश राठौर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुत्ते और बंदरों के काटने से कई लोग घायल
मीरानपुर कटरा। कुत्ते और बंदरों के काटने से कई लोग घायल हो गए। बंदर के काटने से फीलनगर निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र आर्यन और मोहल्ला आफरीदी निवासी नरेंद्र कुमार की पुत्री सुहानी घायल हो गए। इसके अलावा कुत्ते के काटने से रामनगर काॅलोनी के अशोक कुमार और लिधौआ गांव के बुजुर्ग रामस्वरूप घायल हो गए। इन सभी का सीएचसी पर उपचार कर उन्हें एआरवी इंजेक्शन लगाए गए। संवाद

--
दो युवकों ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
तिलहर। मोहल्ला काकड़ निवासी रहमान ने सोमवार दोपहर घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर उन्हें सीएचसी पहुंचाया। उधर, मोहल्ला उम्मरपुर निवासी असद ने शाम करीब छह बजे किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें भी घरवाले सीएचसी लेकर पहुंचे। बाद में दोनों युवकों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed