{"_id":"6987969f15c8a92cb30e88fe","slug":"a-collision-between-a-car-and-a-van-caused-a-half-hour-traffic-jam-on-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165019-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार और वैन की टक्कर से हाईवे पर आधा घंटा लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार और वैन की टक्कर से हाईवे पर आधा घंटा लगा जाम
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसे के बाद लगा जाम। संवाद
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्वी भक्सी तिराहा के पास शनिवार को दिन में करीब दो बजे एक कार में पीछे से आई वैन टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
सूचना मिलने पर डायल 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। कार से घर जा रहीं शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन क्षेत्र की पूजा का आरोप है कि पीछे से आई वैन के चालक ने कार में टक्कर मार दी।
दूसरी ओर, बरेली के फरीदपुर क्षेत्र से शाहजहांपुर जा रहे वैन चालक सचिन का आरोप है कि आगे चल रहे कार चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद