फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A child died due to drowning in pond Indranagar locality in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, घर से खेलने निकला था मासूम और नहीं लौटा वापस

Fri, 24 Jun 2022 05:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)।  Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 24 Jun 2022 05:22 PM IST
सार

इंद्रानगर मोहल्ला निवासी पंकज कश्यप के इकलौते पुत्र पांच वर्षीय शिवा की नखाशा बाजार के पास तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा दिन में 11 घर से खेलने निकल गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने शिवा की तलाश की। खोजबीन के दौरान घर के पास स्थित एक तालाश में उसका शव मिला। 

विज्ञापन
A child died due to drowning in pond Indranagar locality in Shahjahanpur
मृतक शिवा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के इंद्रानगर मोहल्ले में शुक्रवार को एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर घर वालों ने उसकी तालाश शुरू की। घर से कुछ दूर स्थित तालाब में उसका शव पड़ा मिला। बच्चे की मौत की घर से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


इंद्रानगर मोहल्ला निवासी पंकज कश्यप के इकलौते पुत्र पांच वर्षीय शिवा की नखाशा बाजार के पास तालाब में डूबने से मौत हो गई। पंकज कश्यप ने बताया कि वह एक दुकान पर मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं। शुक्रवार को वह दुकान पर गए थे। घर पर पत्नी सपना देवी, मां नन्हीं देवी, पिता रामनाथ और पांच वर्ष का पुत्र शिवांशु उर्फ शिवा मौजूद था। दिन में 11 बजे शिवा घर से खेलने निकल गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने शिवा की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इसके बाद मोहल्ले के लोगों के साथ तलाश शुरू करने पर घर से कुछ दूर तालाब के किनारे शिवा की एक चप्पल पड़ी मिली। शक होने पर तालाब में तलाश शुरू की गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद शिवा का शव तालाब में मिल गया। बच्चे का शव देखकर मां सपना देवी बेहोश होकर गिर पड़ी। शिवा पंकज का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed