{"_id":"6980dd387ad109c737007549","slug":"a-car-overturned-on-the-highway-after-going-out-of-control-three-students-were-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-164607-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन विद्यार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन विद्यार्थी घायल
विज्ञापन
कांट में कार पलटने के बाद लगी लोगों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
कांट (शाहजहांपुर)। स्कूल से फेयरवेल पार्टी मनाकर लौट रहे तीन विद्यार्थी शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग पर स्थित पेपर मिल के पास कार पलटने से घायल हो गए। थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। तीनों विद्यार्थियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी स्थिति ठीक है।
कांट थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि कांट रोड पर स्थित एक कॉलेज के नाबालिग विद्यार्थी फेयरवेल पार्टी के बाद कॉलेज से कार से निकले थे। छात्र ही कार चला रहा था। शाहजहांपुर की ओर आने पर रास्ते में पेपर मिल के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को पार करती हुई सड़क के दूसरी तरफ खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा तिरछा हो गया और कार पलट गई।
हादसे में कार सवार एक छात्रा और दो छात्र घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उनका उपचार चल रहा है। तीनों की हालत ठीक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे की जांच जा रही है।