फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A call was received to update the app, resulting in the mobile phone being hacked and 13 lakh stolen.

Shahjahanpur News: एप अपडेट करने के लिए आई कॉल, मोबाइल हैक कर उड़ाए 13 लाख

Mon, 29 Dec 2025 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
A call was received to update the app, resulting in the mobile phone being hacked and 13 lakh stolen.
शाहजहांपुर। साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। एप अपडेट करने के लिए आई कॉल के बाद मोबाइल हैक हो गया। 13 लाख 35 हजार रुपये खाते से उड़ गए। साइबर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

निगोही रोड निवासी अनिल कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके मोबाइल पर योनो एप अपडेट करने के लिए वाट्सएप पर मेसेज आया था। फिर मोबाइल से मिस काॅल आई। कॉल करने पर एप अपडेट करने के बारे में बताया गया। इसके बाद व्हाट्सएप मेसेज से एसबीआई योनो एपीके लिंक आया।
विज्ञापन

व्हाट्सएप कॉल पर भी एप को लिंक से अपडेट करने के लिए बताया गया। निर्देश का पालन करने पर मोबाइल हैक हो गया। थोड़ी ही देर में एसबीआई के खाते से करीब 13 लाख 35 हजार रुपया कट गया। उन्होंने बताया कि यह धनराशि अधिक या फिर कुछ कम हो सकती है। जानकारी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह कई लोग ठगी का शिकार हुए हैं। साइबर थाना प्रभारी सर्वेश शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अभी 17 दिसंबर को थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मदराखेल निवासी इदरीस अली को ऑनलाइन बैंकिंग एक्टीवेशन का फर्जी मेसेज भेजकर 1,52, 300 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।

--
साइबर हेल्पडेस्क ने वापस कराए ठगी के 6300 रुपये

शाहजहांपुर। बंडा थाने की साइबर हेल्पडेस्क की टीम ने साइबर ठगी के 6300 रुपये वापस कराए हैं। साइबर डेस्क प्रभारी अमरकांत ने बताया कि 29 नवंबर को थाने आए जिला प्रयागराज के थाना सोराव क्षेत्र के बीरापुर व हाल निवासी मकसूदापुर के जितेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके खाते से फोन-पे के माध्यम से 6300 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इसके बाद डिटेल्स प्राप्त कर गहनता से छानबीन करते हुए उनके साथ हुई ऑनलाइन धोखाध़ड़ी की धनराशि वापस कराई गई। संवाद
--
ये बरतें सावधानी

- किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।

- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।

- फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।

- ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed