फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A budget of Rs 1.43 crore has been released for the construction of a new road, the wounds of the old roads have not healed

Shahjahanpur News: नई रोड के निर्माण के लिए 1.43 करोड़ का बजट जारी, पुरानी सड़कों के नहीं भरे जख्म

Tue, 01 Apr 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 1.43 crore has been released for the construction of a new road, the wounds of the old roads have not healed
मोहल्ला छायाकुआं में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम ने अंटा चौराहा के पास चौभुर्जी मोहल्ला देवी प्रसाद की सड़क के लिए नगर निगम से एक करोड़ 43 लाख का बजट जारी किया है। वहीं, अंटा चौराहा से केरूगंज जाने वाली रोड के जख्म भरे नहीं हैं। सड़क कई जगहों पर उखड़ गई है और गड्ढे भी हो गए हैं। पुरानी सड़क के गड्ढे नहीं भर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन

शहर में जब से सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ है। कहीं भी सड़क खोद दी जाती है। फिर इसकी मरम्मत का कार्य किया जाता है। इस तरह से लगातार यह प्रक्रिया चलती रहती है। तोड़ने के बाद मरम्मत करने में लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बाद भी अंटा चौराहा से केरूगंज जाने वाली रोड पर छाया कुआं के पास सड़क उधड़ गई है। कुछ आगे चलने पर बाबूजई मोहल्ला में सड़क पर गड्डा हो गया है। जल निगम सीवर लाइन की मरम्मत करने के लिए बार-बार शहर में गड्ढे करता है। इसके बाद गड्ढे को खानापूर्ति के लिए भर दिया जाता है। इसकी वजह से सड़क उखड़ने पर फिर से गड्ढे हो जाते हैं। जल निगम के अधिकारी दावा करते है कि मरम्मत करने के बार गड्ढे को सही से भर दिया जाता है। इसके बाद भी सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं। इसे राहगीरों का निकलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

----

अंटा चौराहा से चौभुर्जी मोहल्ला तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए काफी दिनों से मांग चल रही थी। इसलिए इसके लिए बजट जारी किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू कर दिया जाएगा। सीवर लाइन की वजह से उखड़ी सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी जल निगम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

मोहल्ला छायाकुआं में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

मोहल्ला छायाकुआं में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed