{"_id":"68dd849b77193457ef0c4798","slug":"a-budget-of-25-crore-rupees-has-been-approved-yet-the-construction-of-the-smart-road-is-stalled-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-153990-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 25 करोड़ का बजट स्वीकृत, फिर भी अटका स्मार्ट रोड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 25 करोड़ का बजट स्वीकृत, फिर भी अटका स्मार्ट रोड का निर्माण
विज्ञापन
मघई टोला में इसी सड़क को बनाया जाएगा स्मार्ट रोड। संवाद
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत केरूगंज से मघईटोला होते हुए नेशनल हाईवे तक 25 करोड़ की लागत से स्मार्ट रोड बनाने का कार्य तीन महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका है। शासन की ओर से पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया था। अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
2.2 किमी लंबी सड़क के बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। केरूगंज से आसानी से लोग हाईवे तक पहुंच सकेंगे। वर्तमान में हाईवे पर जाने के लिए लोगों को शहर के अंदर से गुजरना पड़ता है। इसके बाद केरूगंज से सीधा रास्ता बन जाएगा।
वर्तमान में यह सड़क काफी खराब स्थिति में हैं। यहां से वाहन निकालना काफी मुश्किल होता है। सड़क को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी को जिम्मा सौंपा था। उससे पहले नगर निगम को रास्ते में पड़ने वाले अतिक्रमण को हटाना था। निगम ने ही अब तक अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। गत दिनों वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने परियोजना को शुरू कराने के निर्देश भी दिए थे।
अतिक्रमण किया गया चिह्नित, हटाने का काम नहीं हुआ शुरू
नगर निगम ने पिछले माह अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण पर निशान लगवाए थे, लेकिन अब तक अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इससे सड़क के निर्माण कार्य में और देरी होने का अनुमान है।
स्मार्ट रोड का अत्याधुनिक तरीके से होगा निर्माण
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, स्मार्ट रोड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। फैंसी लाइट स्ट्रीट लगाई जाएंगी। साथ ही हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मघईटोला मोहल्ले में बस्ती वाले क्षेत्रों में चौड़ाई कम रहेगी। मघईटोला मोड़ से नेशनल हाईवे तक सड़क 30 मीटर चौड़ी होगी। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनाया जाएगा। जिस पर लोगों के बैठने के लिए बेंच बनाईं जाएंगी। सड़क के बीच में डिवाइडर पर सुंदरीकरण के लिए पौधरोपण किया जाएगा।
केरूगंज से मघईटोला होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी की टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। - डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त