{"_id":"6772f12baf0ff6bbd60e7bcd","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-sot-river-in-rahimadaspur-at-a-cost-of-rs-1329-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-134603-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 13.29 करोड़ की लागत से रहीमादासपुर में सोत नदी पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 13.29 करोड़ की लागत से रहीमादासपुर में सोत नदी पर बनेगा पुल
Tue, 31 Dec 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
कलान। रहीमादासपुर गांव के पास सोत नदी पर 13 करोड़ 29 लाख 42 हजार रुपये की लागत से पुल बनाया जाएगा। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने बताया कि शासन स्तर पर लंबित एस्टीमेट की पत्रावली जल्द स्वीकृत हो जाएगी।
विधायक ने बताया कि पुल निर्माण कराने के लिए प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह से भेंट की थी। बताया कि मंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम और लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया है। इसलिए शासन से स्वीकृति जल्द मिल जाएगी। सोत नदी पर पुल बनने पर पहुंच मार्ग के साथ सड़क भी बनेगी और गांव के लिए क्षेत्र पंचायत से 460 मीटर खड़ंजा मार्ग भी बनाया जाएगा। पुल और सड़क बनने के बाद कलान तहसील मुख्यालय से रहीमादासपुर की दूरी 24 किमी से घटकर दस किमी रह जाएगी।
विधायक ने पुल और सड़क के लिए धरना देने पर कहा कि पुल की समस्या 75 वर्ष से बरकरार है, लेकिन कुछ विरोधी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि यदि धरना पर बैठने से पुल बन जाता तो वह स्वयं धरना पर बैठ जाते।
विज्ञापन
000
आठवें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल, दो ग्रामीणों की बिगड़ी हालत
कलान। सोत नदी पर पुल, सड़क और स्कूल की मांग को लेकर रहीमादासपुर के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन सोमवार को 20वें दिन भी जारी रहा। इस बीच, आठ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे मदनपाल वर्मा व नेकराम वर्मा का स्वास्थ्य खराब हो जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी ले गई और दोनों का इलाज कराया। हालांकि, बाद में दोनों ग्रामीण धरना स्थल पर जाकर दोबारा भूख हड़ताल में शामिल हो गए। पीएचसी के प्रभारी डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सर्दी के प्रकोप में भूख के कारण दोनों ग्रामीणों का रक्तचाप कम हो गया था। बताया कि दोनों का उपचार कर दिया गया है। धरना पर जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर, कुंवर पाल सिंह गौतम, जगतपाल, सदनपाल, सुरेश वर्मा आदि बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें वर्ष 2019 से अपनी मांगाें पर केवल आश्वासन मिला है। संवाद