{"_id":"69e9298f5342bd377e08310e","slug":"a-brawl-between-two-wedding-guests-led-to-a-fight-with-the-groom-also-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-171334-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो बरातों के बरातियों में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे, दूल्हे भी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो बरातों के बरातियों में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे, दूल्हे भी हुए घायल
Thu, 23 Apr 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। गढ़िया लाईखेड़ा गांव में मंगलवार रात दो बरातों में शामिल बरातियों के बीच हुए विवाद के बाद लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों के दूल्हे व बरातियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव दियूचरी निवासी लोकेश यादव की बरात बैंडबाजे के साथ ग्राम लाईखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह यादव के घर जा रही थी। गांव के राजपाल सिंह के घर के सामने लोकेश यादव की बरात का स्वागत हो रहा था। इस दौरान मुकेश वाल्मीकि के घर जा रही बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव पाउनगला निवासी सौरभ की बरात वहां से गुजरी। दोनों बरात में शामिल बरातियों में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। मनोज वाल्मीकि ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे सौरभ को दूसरे पक्ष के लोगों ने बग्घी से उतारकर पीटा। जातिसूचक गालियां दीं। नकदी व सोने की चेन छीन ली। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि बरातियों में किसी बात को लेकर टकराव हो गया था। पुलिस ने विवाद को शांत करा दिया है। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।