{"_id":"698629d4adc78309a80cc059","slug":"a-booking-clerk-of-the-transport-corporation-has-been-suspended-for-irregularities-in-mcd-toll-collection-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164929-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एमसीडी टोल में हेराफेरी पर परिवहन निगम का बुकिंग लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एमसीडी टोल में हेराफेरी पर परिवहन निगम का बुकिंग लिपिक निलंबित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लंबी दूरी की रोडवेज बस के एमसीडी टोल में हेराफेरी के मामले में चेकिंग शीट में अनियमितता पाए जाने पर परिवहन निगम के बुकिंग लिपिक शरद कुमार को निलंबित कर दिया गया। जांच रिपोर्ट में आरोप की पुष्टि होने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार ने कार्रवाई की है।
शाहजहांपुर डिपो की दिल्ली रूट की बस में परिचालक के एक हजार का टोल कटाकर दो हजार की रसीद लगाने की बात सामने आई थी। उच्च अधिकारियों तक बात पहुंचने पर मुख्यालय से आई टीम ने लगातार दो दिन तक जांच की। सारे दस्तावेज को देखने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को दी।
चेकिंग शीट में अनियमितता पाए जाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बुकिंग लिपिक शरद कुमार को निलंबित कर दिया। कर्मियों के अनुसार, लंबी दूरी की बस के लिए टोल का रिचार्ज कराना होता है। नकदी को जमा करने के दौरान टोल रसीद में गड़बड़ी सामने आने पर शक गहराया था। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बुकिंग क्लर्क शरद कुमार को निलंबित कर दिया गया है।