फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A book fair was organized at the college to ensure easy availability of course materials.

Shahjahanpur News: पाठ्यक्रम की सहज उपलब्धता के लिए कॉलेज में लगाया पुस्तक मेला

Thu, 16 Apr 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A book fair was organized at the college to ensure easy availability of course materials.
निगोही। छात्र-छात्राओं की पाठ्यक्रम की पुुस्तकें सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को आदर्श इंटर कॉलेज के परिसर में पुस्तक मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. मुकेश चंद्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कक्षा एक से 12 तक पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी की किताबें लेनी अनिवार्य की गई हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र-छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया कि सभी छात्र-छात्राओं को शासन से अधिकृत प्रकाशन की ही पुस्तकें खरीदनी होंगी। पुस्तक मेले का आयोजन यहां के नोडल अधिकारी दीपक कुमार दीक्षित की देखरेख में किया गया। इस मौके पर विजयपाल, राम गोपाल, अजय यादव, अवनीश वर्मा, अनामिका सिंह, रजनीकांत यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed