फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A bag full of jewellery was stolen from Sadbhavna Express while returning from Umrah

Shahjahanpur News: उमराह कर लौटते समय सद्भावना एक्सप्रेस से जेवर से भरा बैग चोरी

Sun, 19 Jan 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 19 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A bag full of jewellery was stolen from Sadbhavna Express while returning from Umrah
शाहजहांपुर। उमराह कर लौटते समय सद्भावना एक्सप्रेस के बी-वन कोच से यात्री का बैग चोरी हो गया। उसमें सोने के आभूषण और मोबाइल रखे थे। यात्री की तहरीर पर रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलीलशर्की निवासी मलक शारिक खां पंद्रह दिन पहले उमराह करने सऊदी अरब गए थे। वहां से लौटने पर घर आने के लिए 12 जनवरी को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 14016 सद्भावना एक्सप्रेस के बी-वन कोच की सीट नंबर 51 आरक्षित कराई थी। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई। उसमें सवार होने के दौरान उन्होंने सामान अपनी सीट पर रख दिया। तभी उनका भूरे रंग का बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन

बैग को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बैग में कीमती आभूषण होने पर जीआरपी थाने में तहरीर दी। बताया कि बैग में दो सोने की अंगूठी, एक सोने का सेट, उनकी मौसी का मोबाइल और नकदी चोरी हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed