{"_id":"69ebc8072721ffd833052548","slug":"a-65-page-file-detailing-irregularities-at-the-bsa-office-has-been-sent-to-the-chief-minister-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-171531-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीएसए कार्यालय की अनियमितता की 65 पेज की फाइल मुख्यमंत्री को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीएसए कार्यालय की अनियमितता की 65 पेज की फाइल मुख्यमंत्री को भेजी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय में अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए यूटा के जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार ने 65 पेज की फाइल को तैयार कर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजा है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप है कि परिषदीय लिपिक से बीएसए कार्यालय का कार्य लिया जा रहा है। आरोप लगाया कि वेतन अवरुद्ध करना, फिर बहाली के नाम पर वसूली की जा रही है। उन्होंने जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बजट के गबन समेत कई मामलों को उठाया है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि विनीत गंगवार को विभिन्न आरोपों के चलते पूर्व में निलंबित कर संबद्ध किया गया है। वहीं, बीएसए कार्यालय में लंबे समय से एक ही पटल पर जमे लिपिकों के पटलों में बदलाव होने की संभावना है। बीएसए ने बताया कि नए सत्र में पटल बदले जाते हैं। संवाद